Thursday, January 27, 2011

SMS.........

एसएमएस विज्ञापनों ने परेशान कर रखा है

एक समय था जब मोबाइल फोनों पर टेली मार्केटिंग कंपनियों ने लोगों को गाहे-बगाहे अपने प्रोडक्ट बेचने के लिये फोन कर कर के दुखी कर दिया था। तब लोगों ने परेशान होकर परकार और कोर्ट तक अपनी आवाज पहुंचाई जिसक वजह से परेशान न करे (Do not Distrub) की सुविधा शुरु की गई जिसकी वजह से बिना बात के आने वाले कॉलों से तो लोगों को कुछ हद तक छुटकारा मिल गया है। लेकिन टेली मार्केटिंग और मोबाईल कंपनियों ने अब लोगों को एसएमएस के जरिये विज्ञापन भेजने शुरु कर दिये हैं कि इनसे भी परेशानी होनें लगी है। पूरे दिन इन अनचाहे संदेशों को मिटाते रहना पड़ता है। विज्ञापन भी बस भेज दिये जाते हैं, पाने वाले की स्थिति का कोई ध्यान नही है। सबसे ज्यादा संदेश प्रोपर्टी खरीदने के आते हैं। इस बारे में भी लगता है हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट का ही सहारा लेना पड़ेगा। टीआरएआई (TRAI) तो शायद मोबाईल कंपनियों के हित के लिये ही बनाई गई हैं, उपभोक्ताओं की सिर दर्दी को देखना वाला कोई नहीं है |

बचें चकाचौंध वाले विज्ञापनों से

ऐसा लगता है कि घरेलु सामान के निर्माता हमको इस त्यौहारों के मौसम मे कुछ न कुछ सामान बेच कर ही मानेंगे। किसी भी समाचार पत्र को उठा लीजिये या फिर टीवी का कोई भी मनोरंजन या समाचार चैनल देख लीजिये, चकाचौंध वाले, कई प्रकार के लुभावने विज्ञापन हाजिर हैं। इस तरह के विज्ञापन इस कदर चकाचऔंध वाले कि अगर आप ने कभी एलसीडी टीवी (LCD TV) लेने के लिये नहीं सोचा हो तो सोचना शुरु कर देंगे, वाशिंग मशीन बदलने चाहे कोई इरादा न हो लेकिन इस बात पर कुछ गौर तो फरमाने ही लगते है।

आजकल विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रानिक व घरेलु सामान के निर्माता कई प्रकार की योजनायें लाकर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। जिनमें कुछ इस प्रकार है -

  1. फ्री गिफ्ट – इस प्रकार की योजना में ग्राहक को ये बताया जाता है कि आपको सामान करीदने पर कुछ न कुछ मुफ्त उपहार मिलेगा। हालांकि ये बात अलग है कि ये उपहार कितना मुफ्त होता है और कितना मुख्य सामान की कीमत में शामिल होता है, दूसरी बात ये कि हो सकता है कि मुफ्त मिलने वाले समान में आप की रुचि न हो या फिर कई बार पुरानी पड़ चुकी (आउटडेटेड) वस्तुयें भी इस तरह की स्कीमों में चला दी जाती हैं।
  2. स्क्रैच कार्ड – इस तरह की योजना में ग्राहक को ये बताया जीता है कि खरीदने पर आपको एक कूपन मिलेगा जिसमें कुछ न कुछ अवश्य मिलेगा और कुछ बड़ा भी निकल सकता है। अधिकांश समय इस तरह के कूपन में मिलने वाली वस्तु कोई मामूली सी होती है और बड़ा सामान किसी का नहीं निकलता है।
  3. लकी ड्रा – ये वाली योजना सबसे ग्राहक के लिये सबसे ज्याद बेकार होती है। बताया तो ये जाता है कि लाखो-करोंड़ों के इनाम निकलेंगे। लेकिन अधिकांश ग्राहक इतने लकी नही होते और दूसरी बात ये कि अगर किसी का इनाम निकला भी तो केवल एक को ही तो मिला, सभी ग्राहकों को तो कुछ भी नहीं मिला।

अत: इस तरह की किसी योजना में न फंस कर अपनी अक्ल का प्रयोग करके ही सामान खरीदना चाहिये और चकाचौंध वाले किसी भी विज्ञापन से प्रभावित नहीं होना चाहिये |

No comments:

Post a Comment